चतरा में इंटर रिजल्ट के डर से लापता युवक, पानी टंकी के छत से सुरक्षित बरामद  

Updated:
विज्ञापन
chatra news suicide attempt

पानी टंकी के छत से बरामद युवक पुलिस के साथ.

Chatra News: इंटर परीक्षा के रिजल्ट के डर से मानसिक तनाव में आकर लापता हुए ढोढ़ी गांव के युवक सत्यम कुमार को पुलिस ने पानी टंकी की छत से सुरक्षित बरामद कर लिया. युवक के मिलने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

दीनबंधू/पिंटू कुमार राणा की रिपोर्ट

Chatra News: इंटर परीक्षा का रिजल्ट आने से पहले मानसिक तनाव का शिकार होकर तीन दिनों से लापता झारखंड के मयूरहंड के ढोढ़ी गांव के युवक सत्यम कुमार को स्थानीय पुलिस ने पानी टंकी के ऊपर की छत से नीचे उतार कर युवक की सुसाइड योजना को असफल कर दिया. 

16 अप्रैल से था लापता 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक 16 अप्रैल की सुबह से लापता था. युवक के पिता रामदेव यादव ने काफी खोजबीन के बाद मयूरहंड थाना में आवेदन देकर लापता होने का सनहा दर्ज कराया था. उसके बाद थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन की. 

टीम ने चलाया सर्च अभियान

टीम में शामिल पुलिस सहायक अवर निरीक्षक पुनीत कुमार और बिपिन बिहारी सिंह समेत पुलिस के जवान के साथ सर्च अभियान चला कर उसे खोज निकलने में सफलता हासिल की. उसके बाद पुलिस ने युवक को शनिवार को परिजनों को सौंप दिया. 

मानसिक तनाव में था युवक 

युवक ने पुलिस को बताया की इंटर परीक्षा का रिजल्ट को लेकर मानसिक तनाव में था. डांट फटकार न हो, इसे लेकर चिंतित था. पिता जी के भय से घर से बाहर निकलने की योजना बनाई थी. दिन भर चिलचिलाती धूप में दो दिन तक छत पर सोया रहा. जीवन निराश बन गया था. कोई भी खोजने के लिए नहीं पहुंचता, तो रात में छत के ऊपर से नीचे जमीन पर छलांग लगाकर जान दे देता. 

परिजनों में लौटी खुशी 

पुलिस ने जिस स्थान पर बना पानी टंकी से युवक को बरामद किया वह पानी टंकी से युवक के घर की दूरी एक किलोमीटर बताई जा रही है. थाना प्रभारी आशिष प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के बरामदगी के बाद पुलिस और परिजनों को राहत महसूस हो रही है. परिजनों में छाई निराशा अब खुशी में लौट आई है. 

यह भी पढ़ें: बोकारो में रंगेहाथ पकड़े गए CCL के अफसर: सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे से घूस लेते दबोचे गए, पूरे दिन चली छापेमारी

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola