ePaper

चतरा में मिनी गन फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में गोली व हथियार जब्त, बन रही थी लेवी वसूलने की योजना

Updated at : 26 Mar 2022 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा में मिनी गन फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में गोली व हथियार जब्त, बन रही थी लेवी वसूलने की योजना

गिरफ्तार टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर रवि उर्फ संतोष भुईयां की निशानदेही पर अनगड्डा जंगल में टीएसपीसी के कैंप को ध्वस्त किया गया. पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार जब्त किया

विज्ञापन

चतरा : गिरफ्तार टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर रवि उर्फ संतोष भुईयां की निशानदेही पर अनगड्डा जंगल में टीएसपीसी के कैंप को ध्वस्त किया गया. पुलिस ने वहां से कार्बाइन, गोली, भारी मात्रा में आइइडी बनाने का सामान, बैरल, बंदूक बनाने का सामान व अन्य औजार को जब्त किया है.

संतोष की गिरफ्तारी चतरा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. एसपी ने बताया कि जब्त सामान में 55 बंडल डेटोनेटिंग वायर, 600 पीस जिलेटिन स्टिक, 33 पीस स्टील का छोटा केन, एक पीस डेटोनेटर वायर लगा हुआ, दो काबाइन मैगजीन लगा हुआ, 25 विभिन्न कैलिबर की गोली, तीन पीस बैरल बनाने वाले लोहे के पाइप, चार राइफल स्प्रिंग, छह खाली मैगजीन, बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य शामिल हैं.

एसपी ने बताया कि पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कैंप में हथियार व बम बनाया जा रहा था. छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इधर, एसपी ने कहा कि नक्सलियों से मुख्यधारा में लौट आने की अपील की है.

उन्होंने कहा है कि नक्सली सरेंडर कर सरकार की आत्मसमर्पण पॉलिसी का लाभ उठायें. उन्होंने कहा कि नक्सली विकास कार्य में बाधक हैं. हथियार किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. उन्होंने आम लोगों से भी नक्सलियों को किसी तरह का कोई सहयोग नहीं करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola