सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा की

Updated:
विज्ञापन
सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा की

सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चतरा जिले में वट सावित्री पूजा शनिवार को विधि विधान से किया गया. सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना की. महिलाएं सुबह से ही वट वृक्ष के पास पहुंच कर विधि विधान से पूजा की. वट वृक्ष को रक्षा सूत्र में बांध कर पति पर आने वाले सभी संकट से रक्षा करने का आशीर्वाद प्राप्त किया. सुबह से लेकर दोपहर तक वट वृक्षों के पास सुहागिनों को पूजा अर्चना करते देखा गया. चिलचिलाती धूप में महिलाएं घर से कुछ दूरी पर स्थित वट वृक्ष के पास पहुंच कर पूजा अर्चना किया. शहर के प्रसिद्ध गंदौरी मंदिर स्थित जलछाजन भवन के पास स्थित वट वृक्ष में सबसे अधिक भीड़ देखी गयी. इसके अलावा अन्य वट वृक्षों के पास भी सुहागिन पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी. पूजा को लेकर नवविवाहिताओं में काफी उत्साह देखा गया. घर पहुंच कर पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. जिला मुख्यालय के अलावा सदर प्रखंड, इटखोरी, सिमरिया, हंटरगंज, प्रतापपुर, कान्हाचट्टी, पत्थलगड्डा, कुंदा, टंडवा, लावालौंग, गिद्धौर व मयूरहंड प्रखंड में भी विधि विधान से वट सावित्री पूजा की गयी.

इटखोरी. प्रखंड में वट सावित्री पूजा उल्लास के साथ मना. सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की. सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा की. उन्होंने वट वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र से बांधकर अपने पति के दीर्घायु की कामना की. सभी वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं की भीड़ थी, शिव पार्वती की पूजा करने के बाद विधान के अनुसार प्रसाद ग्रहण किया. मां भद्रकाली मंदिर परिसर, गांधी चौक, बिट ऑफिस समेत सभी जगह के वट वृक्ष की पूजा करने के लिए भीड़ लगी थी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola