छापामारी में शराब की कई भट्ठियों को किया गया ध्वस्त

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 03 Feb 2026 9:21 PM

विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को झारखंड-बिहार सीमा पर छापामारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

हंटरगंज. शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को झारखंड-बिहार सीमा पर छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान लेंजवा व कोसमाही के जंगल में छापामारी की गयी. पुलिस को देख तस्कर फरार हो गये. इस दौरान शराब की कई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और 10 क्विंटल जावा महुआ, 12 प्लास्टिक के ड्राम, एल्यूमीनियम का बर्तन, फिटकरी जब्त कर लिया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को देखते हुए बिहार से सटे लेंजवा, कोसमाही, जबड़ा, नावाडीह, पनारी, खरोना, महाराजगंज, पंडरी के अलावा कई जगहों पर लगातार छापामारी अभियान चलाया जायेगा. मौके पर पांडेयपुरा पिकेट प्रभारी एएसआई सुनील दुबे के अलावा पुलिस बल के कई जवान शामिल थे

अंग्रेजी शराब लदी वैन जब्त, चालक फरार

जोरी. वशिष्ठ नगर पुलिस ने थाना गेट के सामने अभियान चला कर छह पेटी अंग्रेजी शराब के साथ इमली लदा पिकअप वैन (ओडी 14 एइ 7618) को जब्त किया है. बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. पिकअप वैन चतरा से डोभी की ओर जा रही थी. इस दौरान गेट के सामने वाहन चेकिंग अभियान को देखकर चालक वैन खड़ा कर अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया. वाहन की जांच की गयी, तो देखा कि वैन में इमली लदा हुआ है, जिसके नीचे छह पेटी थी, जिसमें शराब की बोतलें थीं. बरामद शराब में 375 एमएल का इम्पीरियल ब्लू की तीन पेटी में 72 बोतल, 375 एमएल का ब्लेंडर प्राइड एक पेटी में 24 बोतल, 750 एमएल का रॉयल स्टैग एक पेटी में 12 बोतल व 750 एमएल का बी7 एक पेटी में 12 बोतल कुल 120 बोतल शामिल हैं. जब्त वाहन को थाना परिसर में लाया गया. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अभियान में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के अलावा कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola