बाइक गैरेज से नकद सहित कई सामान की चोरी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बाइक गैरेज से नकद सहित कई सामान की चोरी

थाना क्षेत्र के पांडेयमहुआ के समीप बाइक गैरेज में चोरों ने सोमवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के पांडेयमहुआ के समीप बाइक गैरेज में चोरों ने सोमवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने एसबेस्टर तोड़ कर दुकान में घुसा और नकद सहित कई सामानो की चोरी कर फरार हो गया. इस संबंध में गैरेज मिस्त्री सिंदुआरी खुर्द गांव निवासी मो. नौशाद आलाम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. बताया कि सोमवार की शाम दुकान बंद करके घर चला गया. मंगलवार सुबह नौ बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ है. दुकान से इनवार्टर, बैट्री, बाइक का पार्ट्स, नकद सहित अन्य सामान गायब था. थाना प्रभारी कुमार गौतम ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है.

सीओ ने विद्यालय पहुंच कर जमीन की जांच की

गिद्धौर. सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय के लिए दान में दिये गये तीन एकड़ 77 डिसमिल जमीन का जायजा लिया. सीओ ने रैयतों से कई जानकारी जुटायी. स्थल पर पहुंच नक्शा के माध्यम से जमीन का जायजा लिया. बताया गया कि स्व.बालों महतो,स्व.रूपलाल महतो, स्व.धनुराम महतो,स्व.भेखो महतो सहित अन्य रैयतों ने 1965 ईo में राजपाल के नाम दान दिया था. मालूम हो कि बीते 28 जून को उपायुक्त कीर्तिश्री जी गंगा स्मारक पल्स टू उच्च विद्यालय निरीक्षण करने पहुंचे थे, इसी क्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक ब्रजेश सिंह ने उपायुक्त को विद्यालय के लिए जपुआ में जमीन होने की बात कही थी. उपायुक्त के निर्देश पर जमीन का सत्यापन करने का निर्देश सीओ को दिया था. मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक ब्रजेश सिंह,सीआई प्रमोद कुमार सिंहा,रैयत कांशी राम दांगी,नागेश्वर राम दांगी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola