शिविर में कई मामलों का हुआ निबटारा
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 17 May 2026 7:35 PM
शिविर में जमीन विवाद, गाली गलौज, मारपीट, पैसा लेन-देन, पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले आये
प्रतापपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को थाना परिसर में मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में टंडवा, नंदई, सिजुआ, लिप्ता समेत अन्य गांवों से जमीन विवाद, गाली गलौज, मारपीट, पैसा लेन-देन, पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले आये. पीएलवी व पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर कई मामलों का निबटारा किया. पीएलवी ने बताया कि डालसा के निर्देश पर प्रत्येक रविवार-बुधवार को थाना में नि:शुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया जाता है. इस दौरान बाल विवाह, बाल श्रम, महिला शोषण,महिला अधिकार को लेकर जागरूक किया गया. मौके पर पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति, संदीप गुप्ता व ललिता देवी के अलावा सअनि विनोद तिवारी, जयकुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र पासवान, मुखिया किशोर यादव, दिनेश प्रजापति, उमेश ठाकुर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










