चट्टी धुन्ना रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने मंटू

Updated:
विज्ञापन
चट्टी धुन्ना रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने मंटू

रामनवमी पूजा समिति चट्टी चौक (धुना) की बैठक मुखिया जुगेश्वर दांगी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

इटखोरी. रामनवमी पूजा समिति चट्टी चौक (धुना) की बैठक मुखिया जुगेश्वर दांगी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें मंटू दांगी अध्यक्ष, राजू शर्मा सचिव, विश्वजीत सिन्हा सह सचिव, निखिल गुप्ता व राहुल केसरी उपाध्यक्ष, बिकु सिंह कोषाध्यक्ष बनाये गये. मुख्य संरक्षक मंडल में जुगेश्वर दांगी (मुखिया), रंजीत सिन्हा, अनूप सिन्हा, संदीप सिन्हा, प्रकाश राम, शैलेंद्र सिंह, राजू दांगी, अशोक सिंह, संदीप केसरी ,रंजन दांगी, विपिन श्रीवास्तव, मिक्कू सिन्हा, मोहन केसरी, आदित्य मालाकार, मन्नू शर्मा, राजू माली, तनु केसरी, विवेक सिन्हा, रौशन विश्वकर्मा शामिल हैं. निगरानी में सुजीत सिन्हा, अजीत सिन्हा, संजीव सिन्हा, प्रभु कुम्हार, राजेश पांडेय हैं.

सिमरिया में जनता जांच घर खुला

सिमरिया. सिमरिया-हजारीबाग रोड स्थित खादी बोर्ड के पास शनिवार को जनता जांच घर का उद्घाटन 95 वर्षीय छठिया देवी ने किया. जांच घर के संचालक विष्णु प्रसाद ने बताया कि यहां हर तरह की जांच की जायेगी. गरीब मरीजों को छूट दी जायेगी. मौके पर प्रमुख रोहन साव, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव राय, चिकित्सा पदाधिकारी बीएन प्रसाद, जिप सदस्य देवनंदन साहू, रोहिणी देवी, उपप्रमुख दामोदर गोप, सरयू राणा, झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा, नौशाद आलम, रमन कुमार साहू, भूपेंद्र ठाकुर, प्रेमलता चंद्रा समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola