ePaper

ऑपरेशन सिंदूर में विशिष्ट सेवा के लिए मेजर मृणाल को मिला सम्मान

Updated at : 22 Jan 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर में विशिष्ट सेवा के लिए मेजर मृणाल को मिला सम्मान

सम्मान मिलने से परिवार के लोगों के साथ-साथ जिला व राज्य के लोग गौरवान्वित हैं.

विज्ञापन

चतरा. शहर के अव्वल मुहल्ला निवासी अधिवक्ता ओणकार नाथ सिंह के पुत्र सेना के मेजर मृणाल राज मयंक को सेना दिवस के अवसर पर जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ कमंडेशन मेडल से सम्मानित किया गया. यह सम्मान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए दिया गया. सम्मान मिलने से परिवार के लोगों के साथ-साथ जिला व राज्य के लोग गौरवान्वित हैं. उन्हें वर्ष 2025 में भी सेना दिवस के अवसर पर आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में वीरता व बहादुरी के लिए सेनाध्यक्ष कमंडेशन मेडल से सम्मानित किया गया था. मेजर मृणाल देश की सुरक्षा व सेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सेना में अधिकार के तौर पर अपनी निष्ठा, साहस व कर्तव्यपरायणता से अपनी अलग पहचान बनायी है. उनके पिता ओणकार नाथ सिंह अधिवक्ता व माता कुमारी वीणा शिक्षिका हैं. उनकी पत्नी सोनम राय भी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में कार्यरत हैं. उनकी शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से वर्ष 2004 से 2011 तक हुई है. इसके बाद भारतीय रक्षा अकादमी खडकवासला से 2011-14 तक सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से प्रशिक्षण पूर्ण कर वर्ष 2015 में भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया. वे सेवा काल के दौरान विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में असाधारण साहस, नेतृत्व क्षमता व व्यावसायिक दक्षता का परिचय दिया है. उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए कई प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola