मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ दो से

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :30 Apr 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ दो से

महायज्ञ को लेकर भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में दो मई से नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव, हनुमत, विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ प्रारंभ होगा. महायज्ञ को लेकर भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया है. मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उपायुक्त से भेंट कर कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की. सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने बताया कि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया है. मौके पर कृष्णा दांगी, गोपाल दांगी समेत कई शामिल थे.

14 किसानों को मिला सोलर सिंचाई पंप सेट

हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि विभाग के तकनीकी कृषि केंद्र में बुधवार को कृषि उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख ममता कुमारी शामिल हुईं. इस दौरान किसान समृद्धि योजना के तहत 14 किसानों के बीच सोलर सिंचाई पंप सेट का वितरण किया गया. किसानों को यह सिंचाई पंप सेट 90 प्रतिशत सब्सिडी अनुदान पर दिया गया. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संदीप कुमार यादव ने सभी लाभुकों को सिंचाई पंप सेट का उपयोग करने की तकनीकी जानकारी दी. मौके पर राजद युवा नेता कमलेश कुमार यादव, बीटीएम संदीप कुमार यादव, सहायक तकनीकी प्रबंधक दीनदयाल प्रसाद सहित काफी संख्या में किसान व लाभुक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola