ePaper

बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की जरूरत

Updated at : 16 Sep 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की जरूरत

सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डहुरी में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डहुरी में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्माइल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का विषय जंक फूड को ना कहें, हेल्दी फूड को हां कहें था. इस दौरान पंपलेट व कार्ड्स के माध्यम से बच्चों को जंक फूड से होनेवाले नुकसान व पौष्टिक आहार के लाभ की जानकारी दी गयी. बच्चों ने जंक फूड से दूरी बनाने व स्वस्थ भोजन खाने का संकल्प लिया. फाउंडेशन के सीएचओ प्रिंस दुबे ने कहा कि बचपन से ही सही खान-पान की आदत डालना जरूरी है. जंक फूड से दूरी बनाकर ही स्वस्थ व ऊर्जावान जीवन जी सकते हैं. प्रधानाध्यापक घनश्याम भारती ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत आवश्यक है. मौके पर फाउंडेशन के एमओ डॉ बालचंद्र विद्यार्थी, एएनएम राखी, शुभम, शिक्षक देवी यादव समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola