खौरा के अधिकारी की छत्तीसगढ़ में मौत
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

वे पावर प्लांट में एचओडी के पद पर कार्यरत थे.
विज्ञापन
इटखोरी. खौरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह (43) की रायपुर के पावर प्लांट में हाइवा की टक्कर से मौत हो गयी. घटना गुरुवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार, सुबह वे छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित पावर प्लांट में खड़े थे, तभी पीछे से हाइवा ने टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. वे पावर प्लांट में एचओडी के पद पर कार्यरत थे. इंद्रजीत की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया. परिवार के सदस्य उसका शव लाने रायपुर गये हैं. इस घटना से सभी हतप्रभ हैं.
मयूरहंड के जंगलों में हो रही है पेड़ों की अवैध कटाई
मयूरहंड. थाना क्षेत्र के पचमों, करमा, हुसियां, तेतरिया मोड़ के जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई खूब की जा रही है. जलावन के नाम पर बेशकीमती पेड़ काट लिये जा रहे हैं. स्थानीय कुछ लोगों की मानें, तो वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी शिथिल पड़े हुए हैं. विभाग के कर्मियों की उदासीनता के कारण पेड़ काटे जा रहे हैं. इस संबंध में प्रभारी वनपाल विकास उपाध्याय ने कहा कि जंगलों में पेड़ो की कटाई की जांच कर रोक लगायी जायेगा. जो भी लोग अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, उनकी शिनाख्त कर कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










