चतरा में 15 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, तस्कर हुआ फरार

आरोपी अरविंद दांगी अफीम के साथ-साथ ब्राउन शुगर की भी तस्करी करता है. दो दिन पूर्व ही चतरा पुलिस ने एक करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था
पुलिस ने थाना क्षेत्र के गिद्धौर गांव के अरविंद दांगी के घर से 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस को देख तस्कर फरार हो गया. बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गयी है. इस संबंध में तस्कर के खिलाफ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला मामला दर्ज किया गया.
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अरविंद दांगी अफीम के साथ-साथ ब्राउन शुगर की भी तस्करी करता है. मंगलवार को सूचना मिलने पर उसके घर की तलाशी ली गयी, जिसमें 200 ग्राम ब्राउन शुगर, मापतौल मशीन, पैकिंग का प्लास्टि पाउच बरामद किया गया.
ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व चतरा पुलिस ने एक करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था. जिले में इन दिनों बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर तैयार किया जा रहा है. युवा पीढ़ी इसकी लत में आकर बर्बाद हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




