समाज में फैल रही कुरीतियों पर रोक लगाना जरूरी

Updated:
विज्ञापन
समाज में फैल रही कुरीतियों पर रोक लगाना जरूरी

चय परगना बुंदेल समाज की संगोष्ठी

विज्ञापन

: चय परगना बुंदेल समाज की संगोष्ठी

इटखोरी. समाज में फैली कुरीतियों विषय पर जगन्नाथ होटल में शुक्रवार को चय परगना बुंदेल समाज द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता हजारपति के प्रतिनिधि रसिक शिरोमणि ने की. मंच संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया. मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. चय परगना के बुंदेल समाज के 167 गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए. बुंदेल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि समाज में फैल रही कुरीतियों को जड़ से मिटाना होगा, तभी हम स्वच्छ बुंदेल समाज का निर्माण कर सकते है. इसके लिये हमें अंतरजातीय विवाह पर अंकुश लगाना, युवकों को शराब पीने से रोकने समेत कई मुद्दों पर पहल करने की जरूरत है. इस दौरान दर्जनों वक्ताओं ने अपने-अपने विचार मंच के माध्यम से रखे. साथ ही पूरी मठ व सिंदवारी मठ का कैसे विकास हो, इस पर चर्चा की गयी. संगोष्ठी में चौपारण, मयूरहंड व इटखोरी प्रखंड से संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, विकास सिंह, रणजीत सिंह, बीरेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, निर्भय सिंह, लक्ष्मी सिंह, रामरक्षा सिंह, कौशल सिंह, भोला सिंह, छोटू, सिंह, मालिक बाबू, शिवकुमार सिंह, सुनील सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola