गार्डवाल निर्माण में बरती जा रही है अनियमितता

Updated:
विज्ञापन
गार्डवाल निर्माण में बरती जा रही है अनियमितता

प्रखंड के मारंगी गांव में कौलेश्वरी मंदिर समीप से खीरू भुइयां के घर तक गार्डवाल निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के मारंगी गांव में कौलेश्वरी मंदिर समीप से खीरू भुइयां के घर तक गार्डवाल निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. निर्माण कार्य में दो फिट पत्थर को बिछाकर ऊपर से मसाला देकर लीपापोती किया जा रहा है. बालू के अनुपात में सीमेंट काफी कम दिया जा रहा है. गार्डवाल निर्माण स्थल से कनीय व सहायक अभियंता गायब रहते है, जिसके कारण संवेदक द्वारा मनमाने तरीके से काम कराया जा रहा है. जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है. बताया कि गार्डवाल निर्माण में उपयोग करने के लिए पत्थर को सड़क पर गिरा दिया जा रहा है, जिससे सड़क खराब हो रही है. आरइओ विभाग से मारंगी गांव से गांगपुर तक सात किमी सड़क बनायी जा रही है. साथ ही मारंगी गांव में गार्डवाल बनाया जा रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से निर्माण कार्य की जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की है. एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन सिमरिया. उदयन पब्लिक स्कूल तेतरमोड़ में बुधवार को एचपीवी टीकाकरण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 14 वर्ष से 15 वर्ष तीन महीना के बच्चियों के टीकाकरण किया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकार डॉ बीएन प्रसाद ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन एक महत्वपूर्ण टिका है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण से बचाता है. यह वायरस मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर, जेनिटल वार्ट्स व अन्य जननांगों के कैंसर का कारण बनता है. उन्होंने कहा कि यह टीका कैंसर से बचाव करने वाला दुनिया का पहला टीका है. मौके पर एएनएम विभा कुमारी, अनुपम कुमारी, पवन प्रभात, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रेमलता चंद्रा, राजकुमार साव, प्राचार्य शैली राय चौधरी, शिक्षिका सितम बाखला सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola