बाबा पेट्रोल पंप के पास रिपेयरिंग वर्कशॉक का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
बाबा पेट्रोल पंप के पास रिपेयरिंग वर्कशॉक का उदघाटन

उदघाटन समाजसेवी कामाख्या सिंह, जयप्रकाश सिंह व मोटर्स के निदेशक अनुपम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

सिमरिया. टंडवा रोड स्थित बाबा पेट्रोल पंप के पास रविवार को यशोदा मोटर्स द्वारा संचालित भारी वाहनों के रिपेयरिंग वर्क शॉप का उदघाटन हुआ. वर्कशॉप टाटा मोटर्स से संबद्ध है. उदघाटन समाजसेवी कामाख्या सिंह, जयप्रकाश सिंह व मोटर्स के निदेशक अनुपम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मोटर्स के निदेशक श्री अग्रवाल ने बताया कि यहां हर तरह के भारी वाहनों हाइवा, बस, ट्रक के साथ-साथ छोटे कॉमर्शियल गाड़ियों का बीमा के साथ-साथ सर्विसिंग का काम किया जायेगा. यहां आधुनिक मशीन से वाहनों का काम किया जायेगा. मौके पर सीइइओ राघव अग्रवाल, वर्क मैनेजर पप्पू कुमार सिंह, पार्ट्स मैनेजर राकेश कुमार सिंह, सर्विस सलाहकार गोविंद कुमार गुप्ता, सीआरओ फरहद अफरीन, अजय पांडेय, दयानिधि सिंह, पंकज सिंह, गुलटेन पांडेय सहित यशोदा मोटर्स के कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola