पंचायत सचिवालय में ग्रामीण बैंक बीसी का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
पंचायत सचिवालय में ग्रामीण बैंक बीसी का उदघाटन

मुखिया ने कहा कि बैंक बीसी खुलने से पंचायत के लोगों को पैसा जमा व निकासी करने में आसानी होगी.

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रखंड के हुमाजांग पंचायत सचिवालय में मंगलवार को ग्रामीण बैंक बीसी का उदघाटन किया गया. उदघाटन मुखिया सावित्री देवी, डिजिटल पंचायत प्रोजेक्ट जिला मैनेजर लोकेश सिन्हा, ब्लॉक मैनेजर दीपक कुमार, हार्डवेयर कंसल्टेंट सुमित कुमार, उप मुखिया शाहनवाज खान, समाजसेवी ज्योति कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मुखिया ने कहा कि बैंक बीसी खुलने से पंचायत के लोगों को पैसा जमा व निकासी करने में आसानी होगी. अब पैसा निकासी के लिए 15 किमी दूर प्रतापपुर नहीं जाना पड़ेगा. यहां पैसा जमा-निकासी के अलावा ई-केवाइसी व अन्य डिजिटल सुविधा लोगों को मिलेगी. संचालक उत्तम कुमार ने बताया कि इस मिनी बैंक के माध्यम से आधार से पैसा जमा-निकासी किया जायेगा. मौके पर सुभाष कुमार, विकास गुप्ता, प्रमोद कुमार, मिथिलेश गिरी, धर्मेंद्र साव, श्रवण मिस्त्री, गौतम पासवान, पंकज विश्वकर्मा समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola