रांची जाने के क्रम कोरोना संक्रमित चोर एंबुलेंस से फरार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jul 2020 12:33 AM
रांची जाने के क्रम कोरोना संक्रमित चोर एंबुलेंस से फरार
हजारीबाग : हजारीबाग सदर थाना और कोर्रा थाना को सील और 29 पुलिस पदाधिकारी व कॉन्स्टेबल को संक्रमित कराने वाला चोर एक बार फिर फरार हो गया है. गुरुवार को कोरोना संक्रमित चोर को एंबुलेंस से रांची ले जाया जा रहा था. रांची जाने के क्रम में वाहन से फरार हो गया है.
जानकारी के मुताबिक गड़ी खाना चौक के पास वाहन धीमा होने के दौरान वह कूदकर फरार हो गया. पहले दो बार फरार पकड़ा गया कोरोना संक्रमित चोर दो बार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड से फरार हो चुका है. सात जुलाई को उसे सारले विकास नगर में 150 किराना दुकान से चोरी करते पकड़ा गया था.
कोर्रा और सदर थाना में हाजत में रखा गया. इसके बाद कोरोना जांच में संक्रमित पाया गया. जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया जाने के बाद उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल से दो बार फरार हुआ दोनों बार पकड़ कर फिर से इलाज के लिए अस्पताल में रखा गया.
Post by : Pritish sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










