50 छात्राओं को लगायी गयी एचपीवी वैक्सीन

Updated:
विज्ञापन
50 छात्राओं को लगायी गयी एचपीवी वैक्सीन

वैक्सीन सभी उच्च विद्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान छात्राओं को वैक्सीन की जानकारी दी गयी. लगभग 50 छात्राओं को वैक्सीन दी गयी. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश, बीपीएम संजय सिन्हा ने बताया कि आज के समय में 14 वर्ष से अधिक व 15 वर्ष से कम उम्र की छात्राओं को सर्वाइकल की काफी परेशानी हो रही है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का रूप ले लेता है. इसी से बचाव के लिए छात्राओं को यह वैक्सीन दी जा रही है. वैक्सीन सभी उच्च विद्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है. जिन बच्चियों को यह वैक्सीन लेनी है, वह जाकर ले सकती हैं. इस मौके पर डॉक्टर मो अदनान, बीडीएम ओम प्रकाश, बैम रवि पांडेय, फार्मासिस्ट शिवेंदु कुमार, प्रधानाध्यापक विवेक कुमार के अलावा कई कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola