गिद्धौर में भारी बारिश से कच्चा मकान ध्वस्त
Published by :ANUJ SINGH
Published at :02 Aug 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के इचाक गांव में तेज बारिश से दो घर ध्वस्त हो गये. गांव के सकलदेव राणा व दामोदर राम का घर बारिश से ध्वस्त हो गया.
विज्ञापन
गिद्धौर. प्रखंड के इचाक गांव में तेज बारिश से दो घर ध्वस्त हो गये. गांव के सकलदेव राणा व दामोदर राम का घर बारिश से ध्वस्त हो गया. बताया जाता है कि गत शुक्रवार की देर रात घर के लोग खाना खाकर सो रहे थे. इसी बीच करीब दो बजे मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया. घर में सोये लोग जान बचाकर बाहर निकले. भुक्तभोगियों ने बताया कि अब तक सरकारी लाभ नहीं मिला पाया है. इस कारण कच्चे घर में रहने पर मजबूर हैं. भुक्तभोगियों ने बीडीओ से पीएम, अबुआ आवास व सीओ से मुआवजा की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




