शिविर में 223 पदाधिकारी व जवानों की स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
शिविर में 223 पदाधिकारी व जवानों की स्वास्थ्य जांच

शिविर में जवानों के ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, आइजीआरए टेस्ट व अन्य संबंधित जांच की गयी.

विज्ञापन

चतरा. एसएसबी 35वीं बटालियन मुख्यालय में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवस के तहत मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सदर अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने 223 पदाधिकारी व जवानों की स्वास्थ्य जांच की. शिविर का उद्देश्य जवानों को टीबी से बचाव के प्रति जागरूक करना और समय रहते इसकी पहचान कर सुरक्षा सुनिश्चित करना था. शिविर में जवानों के ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, आइजीआरए टेस्ट व अन्य संबंधित जांच की गयी. शिविर का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ अनिल कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि सजगता व समय पर जांच ही टीबी जैसी बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है. मौके पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी एनेंद्र मणि सिंह, उप कमांडेंट नीरज कुमार सिंह, दीपक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. शिविर को सफल बनाने में डीपीसी विक्रांत कुमार, एसटीएलएस राजेश कुमार, एसटीएस मनोज कुमार पांडेय, एएनएम पूजा कुमारी, एक्स-रे टेक्नीशियन मंगल हांसदा समेत अन्य ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola