रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने गुंजित

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने गुंजित

रामनवमी को लेकर प्रतापपुर मोड़ स्थित कौलेश्वरी होटल में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई.

विज्ञापन

हंटरगंज. रामनवमी को लेकर प्रतापपुर मोड़ स्थित कौलेश्वरी होटल में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अरुण चौरसिया ने की. संचालन रोशन सिंह ने किया. बैठक में रामनवमी के मौके पर भव्य शोभा यात्रा, मंगला जुलूस व झांकियां निकालने का निर्णय लिया गया. रामनवमी पूजा को लेकर समिति का गठन किया गया, जिसमें गुंजित सिंह अध्यक्ष, रोशन सिंह उपाध्यक्ष, अरुण चौरसिया सचिव, ऋषभ कुमार, रोशन कुमार कोषाध्यक्ष, पिंटू सिंह संयोजक बनाये गये. जुलूस सांसद प्रतिनिधि जैनेंद्र सिंह के नेतृत्व निकाला जायेगा. मौके पर राजू सिंह, अमरेंद्र केसरी, बिट्टू सिंह, भवानी सिंह, पवन सिंह, दिलीप विश्वकर्मा के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे.

इटखोरी के शेरद में सात दिवसीय महायज्ञ शुरू

इटखोरी. धनखेरी पंचायत के शेरद गांव में सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापुराण कथा शुरू हुआ. इस मौके पर कलशयात्रा निकाली गयी, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. कलश यात्रा शेरद यज्ञ स्थल से चलकर मां भद्रकाली मंदिर स्थित उत्तर वाहिनी मोहाने नदी पहुंची, जहां कलश में जल भरा गया. यहां से कलश लेकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे. वहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola