बाइक की डिक्की से 30 लाख के सोना-चांदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन
बाइक की डिक्की से 30 लाख के सोना-चांदी की चोरी

पीड़ित विजय सोनी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह चौक पर स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक की डिक्की से करीब 30 लाख रुपये के सोना-चांदी की चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित विजय सोनी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. विजय सोनी ने बताया कि वह अपनी दुकान से सोना-चांदी बाइक की डिक्की में रखकर अपने आवास डमौल ले जाने की तैयारी कर रहा था. इस बीच वह दुकान बंद करने लगा. दुकान बंद करने के बाद जब वह अपनी बाइक के पास पहुंचा, तो देखा कि डिक्की खुली हुई है और उसमें रखा सारा सामान गायब है. उन्होंने बताया कि डिक्की में करीब 10 लाख रुपये का सोना और 75 जोड़ी चांदी के पायल रखे थे. पायल की कीमत करीब 20 लाख रुपये बतायी जा रही है. इस तरह कुल मिलाकर लगभग 30 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गये.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola