प्रधानमंत्री के परेड शामिल हुई छात्राएं, राष्ट्रपति से की मुलाकात
Published by : VIKASH NATH Updated At : 29 Jan 2026 9:18 PM
झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की दस बालिकाएं अपने दो शिक्षकों के साथ दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.
मयूरहंड. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की दस बालिकाएं अपने दो शिक्षकों के साथ दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. मौके पर विदेश मामलों, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उपस्थित थे. राष्ट्रपति ने भविष्य में विद्यालय को बेहतर बनाने का आश्वासन दीं. बालिका विद्यालय की बालिकाएं गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परेड में शामिल होने 24 जनवरी को दिल्ली गयीं थीं. परेड में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात की. विद्यालय की वार्डेन पूर्णिमा कुमारी व एकाउंटेंट परमजीत कुमार ने बताया कि बालिकाओं को पीएम संग्रहालय व कुतुबमीनार को दिखाया गया. दसवीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई इटखोरी. उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोनी में दसवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पिछले सत्र के मेधावी तीन-तीन प्रतिभागियों को सम्मान किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, जिप सदस्य सरिता देवी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि विधायक कुमार उज्जवल दास ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर दसवीं के छात्रों को उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के बारे में जानकारी दी. जिप उपाध्यक्ष ने बच्चों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, परिश्रम व नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम में दसवीं कक्षा के लगभग 100 बच्चों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम में मुखिया रंजय भारती, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार समेत कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










