महाप्रबंधक ने किया डीएवी स्कूल का औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने किया डीएवी स्कूल का औचक निरीक्षण

उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन व्यवस्था व समग्र प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

टंडवा. एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक आलोक कुमार त्रिपाठी ने डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन व्यवस्था व समग्र प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. महाप्रबंधक ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया. छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने महाप्रबंधक का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों, परीक्षा परिणामों व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी. इस अवसर पर महाप्रबंधक ने पृथ्वी दिवस पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं के विजेताओं के बीच प्रमाणपत्र वितरित किया. मौके पर एजीएम एचआर नीरज कुमार रॉय, डीजीएम एचआर निखिल गुप्ता, एचआर असिस्टेंट मैनेजर विधि (कानून) अजय कुमार शामिल थे. यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी संतोष कुमार मंडल ने दी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola