नकली गहना गिरवी रख कर 30 हजार की ठगी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इन दिनों ठगी करने वाले लोग तरह-तरह के उपाय अपना कर लोगों को शिकार बना रहे हैं. कुछ दिन पहले एक महिला ने शहर की एक महिला दुकानदार के पास अपना सोने का गहना गिरवी रख कर 30 हजार रुपया लिया था.
विज्ञापन
चतरा. इन दिनों ठगी करने वाले लोग तरह-तरह के उपाय अपना कर लोगों को शिकार बना रहे हैं. कुछ दिन पहले एक महिला ने शहर की एक महिला दुकानदार के पास अपना सोने का गहना गिरवी रख कर 30 हजार रुपया लिया था. बाद में जब महिला दुकानदार ने गहनों की जांच करायी, तो पता चला कि वो नकली है. इसके बाद महिला दुकानदार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. महिला दुकानदार ने बताया कि परेशान हालत में एक महिला उसकी दुकान पहुंची थी. उसने बताया कि उसका पति बहुत ज्यादा बीमार है. सोने का गहने गिरवी रख कर कुछ राशि की मांग की. इस पर महिला दुकानदार ने गहने रख कर 30 हजार रुपया दे दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि जागरूकता ही ठगों से बचाव का एक मात्र उपाय हैं. उन्होंने लोगों को बिना जाने किसी व्यक्ति से लेन-देन नहीं करने व साइबर ठगों से बचने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










