जिले की चार पंचायत के मुखिया रांची में पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन
जिले की चार पंचायत के मुखिया रांची में पुरस्कृत

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कार दिया गया

विज्ञापन

चतरा. रांची के खेलगांव में आयोजित समारोह में जिले के चार मुखिया सम्मानित हुए. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कार दिया गया, जिसमें सदर प्रखंड की गंधरिया पंचायत की मुखिया अनिता यादव को स्वच्छ व स्वस्थ पंचायत को लेकर 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी. कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह को उत्कृष्ट पंचायत के लिए 10 लाख, मदगड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया कुमारी को उत्कृष्ट ग्रामसभा पंचायत के लिए चार लाख व टंडवा प्रखंड के धनगड्डा मुखिया अरविंद सिंह को जल संसाधन क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय, रामगढ़ विधायक ममता देवी, पंचायती राज के निदेशक वी राजेश्वरी द्वारा पुरस्कार दिया गया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola