ePaper

चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का शुभारंभ

Updated at : 28 Jan 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का शुभारंभ

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

चतरा. इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में बुधवार को चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का शुभारंभ हुआ. अखिल भारतीय महामंत्री देवराज शर्मा, मंत्री ब्रह्माजी राव, विद्या विकास समिति झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री रामावतार नरसरिया, प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक डॉ विजय कुमार अग्रवाल व अध्यक्ष संतन पांडेय ने संयुक्त रूप से सम्मेलन का उदघाटन किया. प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में विद्या भारती योजना, उत्कृष्ट विद्यालय का स्वरूप, विभिन्न आयाम व राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. इस दौरान शिक्षक व छात्र द्वारा तैयार पत्रिका संविधा का विमोचन किया गया. विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola