पति सहित चार पर हत्या का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
पति सहित चार पर हत्या का मामला दर्ज

सोनवर्षा के चंदला पहाड़ जंगल से पेड़ से लटका महिला का शव के मामले में पति सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया.

विज्ञापन

प्रतापपुर. सोनवर्षा के चंदला पहाड़ जंगल से पेड़ से लटका महिला का शव के मामले में पति सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया. मामला मृतका की मां मुनुर देवी ने दर्ज करायी है. जिसमें मृतका के पति बभने गांव निवासी सुनील पासवान के अलावा संतन पासवान, देवेंद्र पासवान व कुलदीप पासवान शामिल है. बताया कि सभी ने पुत्री की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए जंगल में पेड़ से शव को लटका दिया गया था. बताया कि 2011 में पुत्री संगीता देवी की शादी सुनील से हुई थी. कुछ दिनो तक ठीक ठाक रहा. इसके बाद से लगातार पुत्री के साथ मारपीट व प्रताड़ित किया जाने लगा. हमेशा जान मारने की धमकी देता था. कई बार समझौता भी हुआ. अंत में उसकी हत्या कर दी गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 36/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की धर पकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. मालूम हो कि सोमवार को महिला का शव उक्त जंगल से मिला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola