दो अलग-अलग मारपीट की घटना में पांच लोग घायल

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
दो अलग-अलग मारपीट की घटना में पांच लोग घायल

थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गये. पहली घटना कोशमाही गांव में घटी. यहां दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

हंटरगंज. थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गये. पहली घटना कोशमाही गांव में घटी. यहां दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. इसमें पहले पक्ष के उदित यादव, दूसरे पक्ष के तपेश्वरी देवी, बबिता देवी व मंजू देवी घायल हो गये. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ. गंभीर रूप से घायल उदित को गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. उदित ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके चचेरे भाई के घर पर चढ़कर महिलाओं के साथ मार���ीट कर रहे थे. विरोध करने पर मारपीट की गयी. वहीं दूसरे पक्ष के नंदू यादव ने भी पहले पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. दूसरी घटना कोबना गांव में घटी. जहां सामान खरीदने गये संजीत कुमार को कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. संजीत ने जानलेवा हमला करने का आरोप बांकी गांव के रवि रंजन कुमार व अंकित कुमार पासवान पर लगाया है. उन्होंने बताया कि 16 मार्च को उसके गांव में मटका फोड़ कार्यक्रम था. इस दौरान रवि के भाई से उसकी कहासुनी हुई थी. इसी खुन्नस में दूसरे दिन रवि अपने दोस्त अंकित के साथ मारपीट की. दोनों ओर से थाना में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola