दिन में चूना डालने से मछलियों को होता है नुकसान: वैज्ञानिक

Updated:
विज्ञापन

फोटो. प्रशिक्षण देते फिशरी वैज्ञानिक | Prabhat Khabar Network

चतरा जिले में मत्स्य पालन प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन में तालाब में चूना डालने से मछलियों को नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

चतरा: जिला मत्स्य कार्यालय में गुरुवार को मत्स्य पालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मिनिस्ट्री ऑफ फिशरीज के वैज्ञानिक एके दास ने मत्स्य पालकों को मछली पालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी.

साफ-सफाई और पानी प्रबंधन की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान तालाब की साफ-सफाई, पानी की गुणवत्ता बनाए रखने और चूना डालकर तालाब की सफाई करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया. वैज्ञानिक एके दास ने मत्स्य पालकों को तालाब में चूना डालने के सही समय और मात्रा की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिन के समय चूना डालने से मछलियों को नुकसान हो सकता है, इसलिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का DC और SP ने निरीक्षण किया

मत्स्य पालन से स्वावलंबी बनने पर जोर

प्रशिक्षण में मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन करने के लिए प्रेरित किया गया. उन्हें बताया गया कि उचित प्रबंधन और आधुनिक तकनीक अपनाकर मत्स्य पालन को आय का बेहतर साधन बनाया जा सकता है और इससे स्वावलंबी बनने में मदद मिलेगी. मौके पर मुकेश कुमार, दीपू महली, विजय कुमार, अविनाश कुमार समेत काफी संख्या में मत्स्य पालक उपस्थित थे.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola