लंबित वेतन को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, एरियर और प्रोन्नति का भी उठाया मुद्दा
प्रदर्शन करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network
चतरा में मार्च 2026 से लंबित वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.
चतरा: मार्च 2026 से लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया. माध्यमिक शिक्षक संघ एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के साथ करीब 500 टीजीटी, पीजीटी व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए.
डीईओ के समक्ष रखी मांगें
शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी के समक्ष रखा. कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उपेंद्र राम एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुप कुमार ने किया. इस दौरान शिक्षकों ने लंबित वेतन भुगतान में हो रही देरी, एरियर, सेवा पुस्तिका, प्रोन्नति, स्थानांतरण समेत अन्य सेवा संबंधी मामलों का शीघ्र निष्पादन करने की मांग की.
ये भी पढ़ें- अंतिम चरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां, फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का DC और SP ने किया निरीक्षण
वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी
शिक्षकों ने कहा कि मार्च माह से वेतन लंबित रहने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वेतन नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई, इलाज, मकान किराया, बैंक की ईएमआई और अन्य पारिवारिक खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है. शिक्षकों का कहना था कि उपलब्ध एलॉटमेंट के बावजूद वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब चिंता का विषय है. मौके पर शिक्षक कुमार चंदन समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए