चतरा प्रखंड कार्याललय में झंडोत्तोलन का समय सारिणी निर्धारित

Updated:
विज्ञापन

मयूरहंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक में झंडोत्तोलन का समय तय किया गया. प्रखंड कार्यालय, थाना, विद्यालय, अस्पताल, शहीद स्मारक और स्टेडियम समेत विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा.

विज्ञापन

मयूरहंड (चतरा): स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और स्मारकों पर होने वाले झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन स्थानों पर इस समय होगा झंडोत्तोलन

प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:30 बजे, थाना कार्यालय में 8:45 बजे, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 9:00 बजे, पीएचसी अस्पताल में 9:15 बजे, शहीद शक्ति सिंह स्मारक में 9:25 बजे, सभी पंचायत सचिवालयों में 9:30 बजे, शहीद प्रदीप महतो व अनुपम महतो स्मारक में 9:35 बजे, स्वामी विवेकानंद प्लस टू विद्यालय में 9:45 बजे तथा स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का DC और SP ने निरीक्षण किया

बैठक से कई विभागों के पदाधिकारी रहे अनुपस्थित

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, कृषि, सिंचाई, बाल विकास परियोजना, सड़क, जेएसएलपीएस और वन विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहे. बैठक में मनरेगा बीपीओ अजय कुमार सिन्हा, कल्याण पदाधिकारी विकास पांडेय, मुखिया रामनाथ यादव, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएफटी समेत कई लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola