तालाब में डूबने से किसान की मौत, गांव में मातम
Published by :ANUJ SINGH
Published at :26 Jun 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बारिसाखी पंचायत के मायाडीह गांव स्थित गोसाईबागी तालाब में डूब जाने से किसान बालेश्वर यादव (52) की मौत हो गयी.
विज्ञापन
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के बारिसाखी पंचायत के मायाडीह गांव स्थित गोसाईबागी तालाब में डूब जाने से किसान बालेश्वर यादव (52) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह हल चलाने सुबह आठ बजे खेत जा रहे थे. इसी दौरान तालाब समीप पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गये. तैराकों ने मृतक के शव को गुरुवार को दिन के करीब 12 बजे बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




