राष्ट्रीय लोक अदालत में 16048 वादो का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 16048 वादो का निष्पादन

साढ़े चार करोड़ राजस्व की वसूली

विज्ञापन

: साढ़े चार करोड़ राजस्व की वसूली चतरा. व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष शंभु लाल साव ने की. मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे. लोक अदालत में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग पहुंचे, जिनमें कई लोगों के मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान छह बेंचों का गठन कर 16048 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही चार करोड़ 59 लाख 31 हजार 540 रुपये राजस्व की वसूली हुई. इस मौके पर जिला जज ने कहा कि लोक अदालत लोगों को कम खर्च व शीघ्र न्याय दिलाने का सबसे बेहतर माध्यम है. लोगों से छोटे-छोटे विवादों के समाधान के लिए लोक अदालत का सहारा लेने की अपील की. पहले बेंच में पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश अमरेश कुमार, सदस्य सीताराम यादव, रामाशीष पाठक, दूसरे बेंच में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मो शहजाद, सदस्य दिनेश कुमार सिन्हा, राजीव कुमार श्रीवास्तव, तीसरे बेंच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रभानु कुमार, सदस्य रूपेश कुमार सिन्हा, प्रवीण रंजन, चौथे बेंच में डालसा के सचिव तारकेश्वर दास, सदस्य विपिन कुमार, कुमार रंजन, पांचवें बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रशांत सिंह, सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा, सूरज अग्रवाल, छठे बेंच में सिमरिया कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार, सदस्य सत्येंद्र नारायण सिन्हा, अशोक साहू, सातवें बेच में जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार, सदस्य प्रेम कुमार व मारुति जायसवाल शामिल थे, जिन्होंने मामलों को निष्पादन किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola