मामलों का करें निष्पादन, फरार आरोपियों को करें गिरफ्तार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मामलों का करें निष्पादन, फरार आरोपियों को करें गिरफ्तार

एसडीपीओ संदीप सुमन ने शुक्रवार को सदर थाना का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

चतरा. एसडीपीओ संदीप सुमन ने शुक्रवार को सदर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान थाना में एनडीपीएस, हत्या, चोरी, मारपीट समेत विभिन्न कांडों की जानकारी ली. कार्यालय कक्ष में लंबित कांडों से संबंधित रजिस्टर को देखा. उन्होंने थाना प्रभारी विपिन कुमार को लंबित मामलों का अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही फरार अभियुक्तों को अभियान चलाते हुए गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थाना का निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा की गयी. संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. मौके पर थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक नाज फिरदौस, सुषमा कुजूर, आनंद ओसागा समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola