संदिग्ध अवस्था में मिला रोजगार सेवक का शव, हत्या की आशंका

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :21 Apr 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में मिला रोजगार सेवक का शव, हत्या की आशंका

सीसीटीवी में पिकअप वैन से गिरने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

: सीसीटीवी में पिकअप वैन से गिरने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी चतरा. शहर के पुराना पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात बिंड मुहल्ला निवासी रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. परिजनों ने हत्या कर शव को सड़क पर फेंके जाने की आशंका जतायी है. राजेश कुमार शर्मा हंटरगंज प्रखंड की डाहा पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, वे रामनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे. इसी दौरान यह घटना घटी. सड़क से गुजर रहे एक बच्चे ने एक व्यक्ति को सड़क किनारे पड़ा देखा और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाकर सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर राजेश की स्कूटी बरामद की गयी है, जबकि उनका मोबाइल फोन अब तक नहीं मिला है और स्विच ऑफ बताया जा रहा है. इससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है. मृतक के बड़े पापा नंदकिशोर ठाकुर ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की है. साथ ही सरकार से मृतक के आश्रित को समुचित मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की मांग की है. इधर, विधायक जनार्दन पासवान सदर अस्पताल पहुंचे और घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. वहीं सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सीसीटीवी फुटेज में पिकअप वैन से गिरने की आशंका सामने आ रही है. परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जायेगी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola