कई दिन से जमे हैं हाथी, पहुंचा रहे फसलों को नुकसान

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
कई दिन से जमे हैं हाथी, पहुंचा रहे फसलों को नुकसान

प्रखंड के नावाडीह बाजोबार गांव में कई दिनों से दो हाथी डेरा डाले हुए हैं. हर रोज खेतों में लगी फसल को खाकर बर्बाद कर रहे हैं. ग्रामीण हाथियों को भगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार गांव में कई दिनों से दो हाथी डेरा डाले हुए हैं. हर रोज खेतों में लगी फसल को खाकर बर्बाद कर रहे हैं. ग्रामीण हाथियों को भगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीण दोनों हाथी को भगाने के लिए बुधवार दोपहर चिगीटांड़ जंगल पहुंचे. ढ़ोल नगाड़े व पटाखे छोड़ कर भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी वहीं जमे हुए हैं. दोनों हाथी ग्रामीणों की ओर दौड़ने लगते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को यहां खाने के लिए फसल और पीने के लिए पानी मिल रहा है, इसलिए यहां से हाथी भागने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाथियों के जमे रहने से दिन-रात भय बना रहता है. उक्त जंगल में काफी संख्या में महुआ के पेड़ हैं. डर से लोग महुआ चुनने जंगल में नहीं जा रहे है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने की मांग की है. डीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण कई जगहों पर गड्ढा खोदा गया है. हाथी क्षेत्र से निकल नहीं पा रहे हैं. उन्होंने ग्रामीणों से हाथियों को परेशान नहीं करने की अपील की है. कहा कि हाथी से जो भी नुकसान होगा मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola