मुन्ना चौधरी हत्याकांड मामले में आठ पर प्राथमिकी दर्ज

बहन ने वशिष्ठ नगर थाना में दर्ज कराया केस
: बहन ने वशिष्ठ नगर थाना में दर्ज कराया केस जोरी. कुंदा थाना क्षेत्र के ककनातु गांव निवासी कंचन देवी (पति बिंदु चौधरी) ने वशिष्ठ नगर थाना में आवेदन देकर आठ लोगों के खिलाफ भाई मुन्ना चौधरी की हत्या करने का आरोप लगाया है. जिसमें कुंदा थाना क्षेत्र के ककनातु गांव निवासी विकास कुमार, बालगोविंद तुरी, गुड्डु तुरी, दिलीप तुरी, विकास कुमार, परमेश्वर तुरी, चायपिंजा गांव निवासी आदित्य महतो, चतरा सदर थाना क्षेत्र के दुधौरी गांव निवासी मनोज यादव शामिल हैं. बताया कि तीन अप्रैल को दोपहर 12 बजे मौसेरा भाई विकास कुमार ने छोटा भाई वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी मुन्ना चौधरी को घर से अपने घर ककनातु चलने के लिए बोला. उसे कहा कि घर में पार्टी है. पार्टी के बाद वापस घर पहुंचा देंगे. अपराह्न करीब 4:30 बजे हमारे घर पहुंच कर स्नान किया और विकास के घर चला गया. इसके बाद उक्त सभी लोग भाई को लेकर कहीं चले गये. रात 8:30 बजे के बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया. उक्त लोगों ने ही साजिश के तहत भाई को ले जाकर लाठी डंडे से मार कर हत्या कर दी है. पूर्व में उक्त लोगों द्वारा हत्या करने की धमकी दी थी. हत्या करने के बाद शव को छोटकी जोरी नवनिर्मत पुल के बगल में नवनिर्मित मकान में फेंक दिया. शव रविवार को मिला. इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की बहन के आवेदन के आधार पर वशिष्ठ नगर थाना में हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. बहुत जल्द लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










