मंझौली में सड़क दुर्घटना में एघारा के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
मंझौली में सड़क दुर्घटना में एघारा के युवक की मौत

तिलक समारोह से लौट रहे थे टेंपो में सवार लोग

विज्ञापन

: तिलक समारोह से लौट रहे थे टेंपो में सवार लोग प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के एघारा गांव में शादी का उत्साव अचानक गम में बदल गया. एघारा के कुछ लोग तिलक समारोह से शामिल होकर टेंपों से वापस अपने घर आ रहे थे, तभी सोमवार की रात बिहार के मंझौली गांव में डीजे लदा वाहन (बीआर 46 जी 4334) ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार प्रतापपुर थाना क्षेत्र के एघारा निवासी संदीप भारती (26) पिता दुलारे भारती की मौत हो गयी. वहीं अन्य सवार दो लोग युवक छोटू भारती व नरेश भारती गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही सुहैल पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गया जी मेडिकल अस्पताल भेज दिया. दोनों घायलो को बेहतर इलाज के लिए इमामगंज भेज दिया. पुलिस डीजे वाहन को जब्त कर थाना ले गयी और चालक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की सूचना मिलते शादी का माहौल मातम में बदल गया. मृतक संदीप भारती की पत्नी सरिता देवी के अलावा तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola