बाइक के धक्के से ई-रिक्शा पलटी, दो घायल

सभी भोंदल गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद गया जा रहे थे
: सभी भोंदल गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद गया जा रहे थेहंटरगंज. हंटरगंज-गया मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह गांव के समीप गुरुवार को एक बाइक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा पलट गयी. उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें बिहार के गया जिला के कुजाप गांव के राजेश शर्मा व भोंदल गांव के संतोष कुमार शामिल हैं. वहीं दो अन्य को हल्की चोट आयी है. गंभीर रूप से घायल दोनों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. बताया गया कि सभी भोंदल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गया जा रहे थे. इस दौरान बाइक ने टक्कर मार दी.
झाड़ी से मिला नवजात बच्ची का शव
इटखोरी. पितीज में ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. बाजारटांड़ के तालाब के समीप झाड़ी में गुरुवार को नवजात बच्ची का शव मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. एसआई विजय कुमार सिंह ने कहा कि सुबह नौ बजे इसकी सूचना मिली थी, तत्काल घटनास्थल पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लिया. नवजात बच्ची का शव मिलने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




