सड़क सुरक्षा अभियान चलायें डीटीओ : डीसी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा अभियान चलायें डीटीओ : डीसी

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. अध्यक्षता डीसी रमेश घोलप ने की.

विज्ञापन

चतरा. जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. अध्यक्षता डीसी रमेश घोलप ने की. बैठक में डीसी ने पहले दिये गये निर्देश के अनुपालन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीसी ने जिले भर में हुई सड़क दुर्घटना की समीक्षा के क्रम में डीटीओ को सड़क सुरक्षा अभियान चलाने का निर्देश दिया. वहीं परियोजनाओं से चलनेवाले भारी वाहनों को लेकर सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया. कहा गया कि अवैध खनन से संबंधित मामलों में ड्राइवर, वाहन, वाहन मालिक, ट्रांसपोर्टर सहित संलिप्त अन्य लोगों के ऊपर भी कार्रवाई करें. ओवरलोड वाहनों के ऊपर भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने नो इंट्री का सख्ती से पालन कराने, चतरा में जाम से निजात, प्रदूषण, साफ-सफाई को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस अवसर में डीएसपी मुख्यालय, सभी सीओ, कोल परियोजनाओं के अधिकारी समेत पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola