महिलाओं के बीच फल का वितरण

Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 Jan 2026 7:21 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को लोजपा नेता सह समाजसेवी प्रेम कुमार सिंह के सौजन्य से समाजसेवी बंटू सिंह के द्वारा मरीजो के बीच फल, अंडा, ब्रेड, चाय का वितरण किया गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को लोजपा नेता सह समाजसेवी प्रेम कुमार सिंह के सौजन्य से समाजसेवी बंटू सिंह के द्वारा मरीजो के बीच फल, अंडा, ब्रेड, चाय का वितरण किया गया. बंध्याकरण कराने आयी 31 महिलाओं के बीच वितरण किया गया. साथ ही मरीजों के परिजनों को ठंड से राहत दिलाने के लिए अलाव की व्यवस्था करायी गयी. इनके द्वारा प्रत्येक वर्ष बंध्याकरण कराने आयी सभी महिलाओं के बीच वितरण किया जाता है. मौके पर श्रीनिवास सिंह, वरुण सिंह, गौतम कुमार, कारू सिंह, नवीन सिंह, राजू कुमार, मो इम्तियाज के अलावा कई लोग उपस्थित थे. सदर थाना प्रभारी के रूप में अवधेश सिंह ने दिया योगदान चतरा. सदर थाना के नये थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बुधवार को योगदान दिया. उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी विपिन कुमार से प्रभार ग्रहण किया. नये थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ व अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी. अपराध की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस कीर गश्त व निगरानी को तेज किया जायेगा. यदि कोई आपराधिक घटना घटती हैं तो उसका अविलंब उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा. उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील की है. पुलिस व जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है. जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर समाधान किया जायेगा. वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के लोगो का भरपूर सहयोग मिला है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर एसआई कासिम अंसारी, राहुल सिंह, टीपू अंसारी, शमी अंसारी, एएसआई सचिदानंद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola