जांच के बाद भी डीलर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
जांच के बाद भी डीलर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी

उपभोक्ता प्रकाश भुईयां ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर डीलर पर कम राशन देने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड के लेम गांव के डीलर कुमुद सिंह पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. बताया गया कि दिसंबर माह में उपभोक्ता प्रकाश भुईयां ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर डीलर पर कम राशन देने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद एसडीओ जहुर आलम व चतरा बीडीओ हरिनाथ महतो ने संयुक्त रूप से मामले की जांच की. जांच के दौरान उपभोक्ता, ग्रामीण व डीलर से पूछताछ की गयी थी. जिसमें कम अनाज देने का विरोध करने पर डीलर द्वारा गाली गलौज व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने व लाठी से मारने के लिए दौड़ाने की बात सामने आयी थी. दोनों पदाधिकारियों ने उपभोक्ता को राशन कम देने के एवज में विरोध करने पर डीलर द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने के मामले सही पाते हुए 10 जनवरी 2026 को जांच प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपा है. लेकिन अब तक डीलर पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उपभोक्ता व ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola