बैठक में शौंडिक समाज के उत्थान पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बैठक में शौंडिक समाज के उत्थान पर चर्चा

शौंडिक (सुंडी, सुढ़ी) समाज की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को विजय होटल में हुई.

विज्ञापन

चतरा. शौंडिक (सुंडी, सुढ़ी) समाज की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को विजय होटल में हुई. अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक शिवनारायण प्रसाद ने की. बैठक में सभी प्रखंड के समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान समाज को संगठित व मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही प्रखंड स्तर पर कमेटी विस्तार करने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला सुंडी समाज का संयोजक सुरेश साहू व सह संयोजक शिवनारण प्रसाद और मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार को बनाया गया. जबकि 16 सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया गया. आगामी बैठक 11 अप्रैल को प्रतापपुर में होगी. मौके पर भोला प्रसाद, कृष्णा साहू, राजेंद्र प्रसाद, किशोरी प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद गुप्त, कृष्णा साहू, नरसिंह कुमार, केशो साव, उमेश प्रसाद, युगेश्वर साहू समेत कई लोग उपस्थित थे. संचालन सुरेश प्रसाद साहू ने किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola