ePaper

गिद्धौर में गड्ढा खोदो पौधा लगाओ अभियान शुरू

Updated at : 30 Apr 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर में गड्ढा खोदो पौधा लगाओ अभियान शुरू

बरसात शुरू होते ही पौधा लगाने का अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के दुवारी पंचायत में बुधवार को गड्ढा खोदो पौधा लगाओ अभियान शुरू किया गया. अभियान की शुरुआत बीडीओ राहुल देवी, मुखिया जगदीश यादव ने की. बीडीओ ने बताया कि गड्ढा खोदो पौधा लगाओ अभियान सभी पंचायतों में शुरू किया गया है. फिलहाल गड्ढा खोदा कर छोड़ा जा रहा है, बरसात शुरू होते ही पौधा लगाने का अभियान चलाया जायेगा. मौके पर बीपीओ रामकुमार सिंह, मुखिया सरिता देवी, बेबी देवी, सुमीरा कुमारी, निर्मला देवी, डेगन गंझू, पंचायत सचिव उज्ज्वल सिंह, दिगंबर पांडेय, रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार वर्मा, पार्वती कुमारी, निर्मल दांगी समेत अन्य उपस्थित थे.

जल संरक्षण व बाल विवाह मुक्त पर कार्यक्रम

गिद्धौर. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहा जल पखवारा कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ. अंतिम दिन बाल विवाह मुक्त को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा शामिल हुए. सीओ ने छात्राओं को बाल विवाह मुक्त व जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलायी. साथ ही दोनों विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति व कानून का उल्लंघन है. बाल विवाह को उन्होंने विकास के मार्ग में बाधक बताया. उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, इसे लेकर जल का संरक्षण करना बहुत ही आवश्यक है. मौके पर सीआई प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रधान सहायक हसमुउद्दीन अंसारी, वार्डन बिंदु पोद्दार, विनय दांगी, मंजू कुमारी, पिंकी कुमारी, किरण कुमारी, पूनम कुमारी समेत छात्राएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola