ePaper

शिक्षा से ही समाज व देश का विकास संभव : एसडीओ

Updated at : 20 Mar 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा से ही समाज व देश का विकास संभव : एसडीओ

शहर के वादी-ए-इरफा स्थित एएम सिद्दीक पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर एएम सिद्दीकी इंटरनेशनल कुरान अकादमी के सात छात्रों की दस्तारबंदी की गयी.

विज्ञापन

चतरा. शहर के वादी-ए-इरफा स्थित एएम सिद्दीक पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर एएम सिद्दीकी इंटरनेशनल कुरान अकादमी के सात छात्रों की दस्तारबंदी की गयी. इन छात्रों ने कुरान हिफ्ज मुकम्मल किया है. इस दौरान छात्रों ने कुरान और विज्ञान जैसे विषयों पर भाषण प्रस्तुत किया. मौके पर मदरसा रहमतुल उलूम (एएमयू) इंटर कॉलेज का अतिथियों ने उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि एसडीओ जहुर आलम ने कहा कि शिक्षा से ही समाज व देश का विकास संभव है. मुस्लिम धर्मावलंबियों में शिक्षा की काफी आवश्यकता है. इसे लेकर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना होगा. कॉलेज खुलने से आसपास के बच्चों को पढ़ाई करने में सुविधा होगी. कई लोग उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे, अब पढ़ाई पूरी कर पायेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मो मुर्तुजा ने की. इस अवसर पर जमीयत उलेमा-ए-झारखंड के महासचिव मुफ्ती शहाबुद्दीन, कुरान अकादमी के निदेशक राशीद, स्कूल के निदेशक प्रो उमर फारूक, अब्दुल्लाह अंसारी, अतिक मंसूरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola