उपायुक्त ने स्वास्थ्य कार्यक्रमो की समीक्षा की, दिये कई निर्देश

Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 Jan 2026 7:27 PM

विज्ञापन

उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया

विज्ञापन

चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभाकक्ष में बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की. उपस्थित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ देने की बात कही. उन्होंने किडनी से संबंधित रोगियों के लिए जिले में संचालित फंक्शनल डायलेसिस सेवा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा. इसके लिए सीएचसी व प्रखंड स्तर से मरीजो की पहचान कर अस्पताल उपाधीक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए रेफर करने का निर्देश दिया. उन्होंने सीएचसी स्तर पर डायलिसिस, नि शुल्क एंबुलेंंस सेवा व जीवन तरंगिनी जैसी योजनाओं को जानकारी के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा. सभी एमओआईसी को उपायुक्त के आदेश के बिना अवकाश नहीं देने को कहा. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद, एसडीओ जहुर आलम, डीएस डॉ पंकज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola