जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता एक युवक का शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी.
लावालौंग. थाना क्षेत्र के कटिया के घूरातरी जंगल में पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान लावालौंग निवासी उमेश भारती (पिता प्रकाश भारती) के रूप में हुई. बताया गया कि मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता एक युवक का शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा गया. शव को सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. युवक ने आत्महत्या की है या मौत की कोई वजह है यह स्पष्ट नहीं हो पायी है. इस संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




