पशु चिकित्सालय के कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय के कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका

महुआ चुनने गये लोगों ने शव देख मुखिया को दी सूचना

विज्ञापन

: महुआ चुनने गये लोगों ने शव देख मुखिया को दी सूचना चतरा. सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में शनिवार की अहले सुबह चतरा पशु चिकित्सालय के कर्मी गंधरिया गांव के बहराकोचा निवासी योगेंद्र यादव (58) का शव संदिग्ध स्थिति में मिला. परिजन व ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि हत्या कर शव फेंका गया है. शनिवार सुबह महुआ चुनने गये लोगों ने सड़क से कुछ दूरी पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना देवरिया मुखिया कृष्णा दुबे को दी. मुखिया से मिली सूचना के बाद एसडीपीओ संदीप सुमन व सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल की जांच की जा रही है. साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सर्ट टीम को बुलाया गया, टीम ने भी अपने स्तर से जांच की. इसी बीच शव मिलने की सूचना पर परिजन भी पहुंचे और शव की शिनाख्त की. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसकी दोनों आंख में तेजाब डाला गया है. सिर व हाथ में चाेट के निशान है. आशंका है कि लोहे केे तार से उसका गला घोंटा गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया गया कि योगेंद्र यादव शुक्रवार की शाम घर पर सब्जी पहुंचा कर ऊंटा मोड़ आये, जहां सीमेंट विक्रेता अर्जुन कुमार को बकाया 1800 रुपये का भुगतान फोन पे के माध्यम से किया. इसके बाद वे घर वापस नहीं पहुंचे. परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. उनका मोबाइल का लोकेशन दुबे लॉज के इर्द गिर्द पाया गया. परिजन रातभर दुबे लॉज के आसपास खोजबीन करते रहे. सुबह घर लौट गये. इस बीच शव मिलने की सूचना मिलने पर तुड़ाग गांव पहुंचे और शव की पहचान की. परिजनों का कहना है कि योगेंद्र की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है. परिजनों ने हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. घटनास्थल पर जिप सदस्य सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, पूर्व मुखिया कुमार विवेक, गंधरिया मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव समेत कई उपस्थित थे. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि हर पहलु से जांच की जा रही है. परिजन के आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जायेगा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola