डीसी ने लिया मेला की तैयारी का जायजा, कई निर्देश

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
डीसी ने लिया मेला की तैयारी का जायजा, कई निर्देश

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक व दो अगस्त को आकांक्षा हाट एवं कृषि उद्यम मेला की तैयारी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक व दो अगस्त को आकांक्षा हाट एवं कृषि उद्यम मेला की तैयारी शुरू हो गयी है. मंगलवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी आयोजन स्थल पर पहुंचीं और व्यवस्था की जानकारी ली. इस दौरान पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. साथ ही तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ तैयारी पूर्ण कराने को कहा. कहा कि मेला कृषि, उद्यमिता व नवाचार के क्षेत्र में जिले के किसानो, उद्यमियों व युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. दो दिवसीय मेला में कृषि, तकनीक उपकरण, योजनाओं व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न स्टॉल व प्रदर्शनी लगायी जायेगी. वहीं कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, चतरा एसडीओ जहुर आलम, डीपीआरओ शकील अहमद समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola